Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

विहिप दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्र पूजन, नारी शक्ति के सम्मान पर जोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विहिप दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्र पूजन, नारी शक्ति के सम्मान पर जोर
विज्ञापन
  • विहिप दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्र पूजन, नारी शक्ति के सम्मान पर जोर
  • विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप)  की दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति बजरंग दल की ओर से दुर्गाष्टमी के अवसर पर रांची महानगर अंतर्गत माधव नगर के श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति प्रांगण में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी की एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम वानर सेना की अध्यक्षता संजू मिश्रा जी उपस्थित थी । कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया तथा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शस्त्र पूजन का आयोजन शक्ति, साहस, नारी सम्मान और सनातनी एकता का दिया संदेश

संजू मिश्रा ने नारी शक्ति और महिलाओं की भूमिका पर कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है। आज महिलाएं शिक्षा, नौकरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

पूजन और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप की पद्धति के अनुसार हुआ। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्र पूजन और कन्या पूजन किया गया। अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश केसरी, महानगर अध्यक्ष एवं संचालन माधव नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने बताया की  कि शस्त्र पूजन का कार्यक्रम प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के प्रतिपदा से लेकर विजयादशमी तक आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता अपनी परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में प्रांत सहविद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर से मुकेश गिरी , हरे कृष्णा पांडे, आशुतोष मिश्रा, संजू मिश्रा, सुकृत सुक्रिता मिश्रा, अंजली मिश्रा, अवनी मिश्रा, अंबिका मिश्रा, अभिजीत मन्ना, विनीत सिन्हा,अमित पांडे, रंजीत भगत, कमल, गणपत कुमार, दीपक, शुभम, कृष, अंश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन