- विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर की दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम
- मुख में शास्त्र एवं हाथों में शस्त्र धारण कर हीं स्वयं के साथ-साथ समाज रहेगा सबल एवं सुरक्षित : डॉ बिरेन्द्र साहु
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वाधान में आज कांटाटोली स्थित नया टोली में दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन आज अपराह्न 4 बजे किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी के बहनों के द्वारा विधिपूर्वक शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा मां दुर्गा शक्ति के प्रतीक हैं। मानव जीवन को हर क्षेत्र में तथा हर किसी काम में शक्ति की आवश्यकता होती है। शक्ति विहीन समाज का कोई अस्तित्व नहीं बच जाता है। हमें अपने आराध्य देवों से सीख लेनी चाहिए कि मुख में शास्त्र एवं हाथों में शास्त्र धारण कर हम स्वयं के साथ-साथ समाज को सबल एवं सुरक्षित रख सकते हैं।
उन्होंने कहा घर की माताएं शक्ति स्वरूपा होती हैं। घर के संस्कारों से हीं समाज सही दिशा पर चलता है। घर में आधुनिकता के नाम पर अपने पुरातन संस्कार को भूलना नहीं चाहिए। मातृशक्ति के रेनू अग्रवाल ने कही दुर्गा वाहिनी की स्थापना महाष्टमी की तिथि को ही की गई थी। स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के आधी आबादी को सामाजिक दायरों पर आगे लाकर एक सशक्त तथा पुरातन संस्कारयुक्त समाज का दृढ़ीकारण करना है।
कार्यक्रम में रांची महानगर के उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, सहमंत्री राजेश अग्रवाल, मंदिर अर्चक पुरोहित सहप्रमुख संजय ठाकुर, माधव नगर मंत्री रंजय वर्मा, कैलाश पारीक , सरिता देवी, मीना देवी, परदा देवी, किरण देवी, सरोज देवी, कनक कुमारी, शानवी कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, राधा देवी, चारों देवी,बबिता देवी, खुशबू देवी सहित दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति के बहने उपस्थित थी। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर के सहमंत्री राजेश अग्रवाल (98357 10764) ने दी।