Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 316
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

पलामू : सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन, राधे-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन, राधे-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
  • सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन, राधे-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
  • कथा वाचक श्रवण कृष्ण महाराज को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ने अंगवस्त्र देखकर किया सम्मानित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। हुसैनाबाद के महावीर जी भवन में नवाह्न पारायण यज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा वाचक श्रवण कृष्ण महाराज ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया। 

इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके संदेशों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रवण कृष्ण महाराज ने कथा के माध्यम से कहा भागवत कथा सुनने या इसके सिद्धांतों को अपनाने से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार का नाश होता है और मन निर्मल होता है। भागवत सिखाता है कि जीवन का सच्चा लक्ष्य संसार की चिंताओं में उलझना नहीं, बल्कि भगवान के प्रति सच्चा प्रेम और समर्पण रखना है। 

यह संकटों और कठिनाइयों में भी धैर्य न खोने तथा भगवान पर भरोसा रखते हुए अपना कर्तव्य करने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान राधे-कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु और श्रोता जमकर झूमे। पूरे कार्यक्रम के दौरान महावीर जी भवन परिसर के साथ-साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में शामिल होकर धर्म का लाभ प्राप्त किया। 

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कथा वाचक पूज्य श्रवण कृष्ण महाराज जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने धार्मिक आयोजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में भागवत कथा आयोजन समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। 

इस कार्यक्रम में समिति के उदय कुमार सोनी, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, राजकुमार कश्यप, अमित कुमार गुप्ता और पप्पू सोनी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल,राजेंद्र पाल, अमित कश्यप, अंकित कुमार, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार कांस्कार, जितेंद्र कुमार रावत, सन्नी कुमार,किशन कुमार, रवि कुमार चंदेल, गोपाल सोनी, अक्षय सिंह एवं राजकुमार जायसवाल, रोहित कुमार चंदेल, अर्जुन पटेल, सन्नी ठाकुर एवं मनीष शर्मा, प्रमोद कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन