Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

प्राचीन और गौरवशाली परंपरा निभा रहा दुर्गा पूजा महादेव मंडा मुरहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्राचीन और गौरवशाली परंपरा निभा रहा दुर्गा पूजा महादेव मंडा मुरहू
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। दुर्गोत्सव की पावन बयार जिले भर में बह रही है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त माता रानी के दरबार में माथा टेककर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 

मुरहू में महादेव मंडा, मेन रोड, कुंजला, कोड़ाकेल, गनालोया, पांडू आदि कई जगहों पर पूजा होती है, परंतु महादेव मंडा मुरहू का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक- सांस्कृतिक और गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। मंदिर पर अंकित और पूर्व पुजारी स्वर्गीय पंडित सच्चिदानंद मिश्र के सान्निध्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अंग्रेजी काल से ही विषम परिस्थितियों के वावजूद सन् 1858  से यहां पूजा-आराधना पारंपरिक विधि-विधान के साथ करायी जा रही है। 

पंडित दिनेश झा मुख्य पुजारी पूजा करा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष कुंदन गुप्ता की सक्रियता सामाजिक कार्यों में शुरू से ही है, लेकिन इस बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने पर भक्ति चरम पर पहुंच गयी है। महामंत्री बलवीर प्रसाद और कोषाध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर माता की पूजा कार्यक्रम को बखूबी संभाल रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति सप्तमी अष्टमी और नवमी को शाम से मंदिर परिसर में फिल्में दिखायी जायेंगी। 

सामाजिक कार्यकर्ता विक्की गुप्ता, रणजीत गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, रंजीत गुप्ता डल्लू, सुरेश प्रसाद, रामहरि साव, दीपक कुमार गुप्ता, सीताराम प्रसाद, दीपक सेन, सुरेश प्रसाद अकेला, सुबोध मुखिया, रोशन कुमार, मुरली गुप्ता, संतोष प्रसाद, बसंत ठाकुर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। मेन रोड दुर्गा पूजा के अध्यक्ष रामा साव, दिलीप कुमार सहित ग्रामीण पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन