Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गोष्ठी उपरान्त 3 दिवसीय प्रचार कार्यक्रम संपन्न और नवरात्र गायत्री साधना अनुष्ठान शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोष्ठी उपरान्त 3 दिवसीय प्रचार कार्यक्रम संपन्न और नवरात्र गायत्री साधना अनुष्ठान शुभारंभ
विज्ञापन
  • गोष्ठी उपरान्त 3 दिवसीय प्रचार कार्यक्रम संपन्न और नवरात्र गायत्री साधना अनुष्ठान शुभारंभ
  • नवरात्र मुहुर्त में उपवास एवं साधना का विशिष्ट महत्व है : जेएनपी

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार रांची  जिलांतर्गत स्थानीय शहर व प्रखंड स्तरीय इकाइयों में  शरद कालीन नवरात्र में दिव्य अखंड ज्योति व कलश पूजन सहित नवरात्र महापर्व में गायत्री महामंत्र साधना का जप-अनुष्ठान पुरश्चक्रण शुभारंभ हो गया है। 

इसके पूर्व  गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वय समिति समन्वयक के सानिध्य में ली गई पूर्व बैठक निर्णयानुसार इटकी प्रखंड समन्वयक के सानिध्य में भा सं ज्ञा प संपन्न होने के उपरान्त इटकी प्रखंड के 3 पंचायत ग्राम में विचार क्रांति अभियान अंतर्गत गृहे गृहे  उपासना, ग्रामे ग्रामे यज्ञ योजना अंतर्गत 3 दिवसीय कैम्प में करीब 200 घरों में गायत्री युग निर्माण, अखंड ज्योति मासिक पत्रिका, गायत्री देवस्थापन चित्र, चालीसा,नशाखोरी, व्यसन कहर बर्बादी से मुक्ति की व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत बुकलेट, सद्विचार के सद्वाक्य स्टीकर सहित परामर्श व अनुमति अनुसार दीवारों में करीब 100  सद्वाक्य लेखन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला समन्वयक ने शान्तिकुञ्ज का संदेश विचार व उद्देश्य पर प्रकाश डालकर जेएपी बताये कि नवरात्र में उपवास एवं साधना का विशिष्ट महत्व है।नवरात्र काल अनुष्ठान साधना का दिव्यतम एवं श्रेष्ठतम मुहुर्त है।

धूर्वा बसस्टैंड स्थित प्रज्ञापीठ मंदिर परिसर में 8 अक्टूबर को पूज्यवर श्रीगुरुदेव के अवतरण दिवस पर अखंड दीप पूजन एवं उनको पुष्पांजलि अर्पित कर हुई समीक्षात्मक विचार गोष्ठी अनुसार  स्थानीय व नगरी प्रखंड में भी गायत्री महामंत्र जप-अनुष्ठान पुरश्चक्रण साधना, मुहल्ले मुहल्ले गायत्री दीपयज्ञ, संस्कार विधान आदि पर विचार विमर्श हुए और सकारात्मक निर्णय लेते हुए  वरिष्ठ-साधक समूह सहित सभी उपस्थित साधक-शिष्य भाई-बहन ने सकारात्मक विचार कर बताए कि शान्तिकुञ्ज मुख्यालय के सृजन संकल्प अभियान के 34 बिन्दु पर कार्य योजना बड़ा आकार लेगी। मुख्य ट्रस्टी प्रज्ञापीठ वरिष्ठ सदस्य गण ने निर्णय लिया कि गृहे गृहे गायत्री उपासना, यज्ञ , संस्कार विधान अभियान चलाया जाएगा। 

इटकी प्रखंड में प्रचार प्रसार व देव स्थापना कार्यक्रम में  वहां की महिला मंडल व समन्वय समिति के रीता देवी की टीम, अंकित कुमार,  सरोज कुमार,पंचम परिवार, नन्दकिशोर महतो, विजय कुमार, दुर्गा प्रसाद साहु, दिनेश कुमार शेठी ,डाक्टर दीपक कुमार, जेएनपी सदस्यों ने उल्लास, उत्साह पूर्वक व संतोषजनक  सहयोग किये।

आज सभी गायत्री पीठों के साथ शक्तिपीठ सेक्टर टू में शरद नवरात्र की गायत्री महा मंत्र जप-अनुष्ठान संकल्प लेकर 5 कुण्डीय महायज्ञ सहित कई संस्कार भी संपन्न किए गए। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के डाक्टर दीपक कुमार, जय नारायण प्रसाद, विजय कुमार ने दी। 

विज्ञापन