Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 48
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन भवन में हुआ विधि-विधान से पूजन और हवन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन भवन में हुआ विधि-विधान से पूजन और हवन
विज्ञापन
  • महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन भवन में हुआ विधि-विधान से पूजन और हवन
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियां, समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। समाजवाद के प्रणेता और अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में विधि-विधान के साथ भव्य पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद पंडित रमाकांत मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। समाज के गणमान्य लोगों के अलावा मंजू -किशन संघई ने यजमान के रूप में हवन में आहुतियां अर्पित कीं तथा देश, समाज और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण

हवन की पूर्णाहुति के बाद महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। इस दौरान ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ के जयकारों से अग्रसेन भवन गूंज उठा। पूजा-अर्चना में शामिल श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी व सचिव संजीव खेतान ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत के माध्यम से समाज में सहयोग, समानता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया था। 

उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

समाज की ओर से जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह के आयोजन की भी तैयारी की गई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के विचारों, आदर्शों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में मनोज पिलानिया, अंकित चौधरी, श्यामसुंदर सिघानिया, महेश दारुका, राम लाल फतेसरिया, पवन चौधरी, आयुष पोद्दार, संजय खेमानी, विपुल चौधरी, संजय नरेडी, विनोद पिलानिया, संतोष लड्ढा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया संयोजक अरविन्द चौधरी ने दी।

विज्ञापन