- महालया : पितृपक्ष के अंतिम दिन गंगा घाटों पर उमड़ी भारी भीड़
एबीएन सोशल डेस्क। तर्पण को लेकर आज अंतिम दिन शहर के मुक्तेश्वर गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आज अमावस्या के दिन पितृपक्ष का समापन हो रहा है। कल रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का पूजा प्रारंभ हो जाएगी। तर्पण को लेकर आज अंतिम दिन शहर के मुक्तेश्वर गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
अंतिम दिन महिलाएं भी अपने माता-पिता व पितरों को तर्पण करती नजर आयी। हालांकि पुरूषों की भीड़ अधिक देखी गई। बताते चलें वैसे लोग जिन्हें तिथि याद नहीं होती या जिन्हें समय नहीं मिल पाता, ऐसे सभी लोग पितृपक्ष के अंतिम दिन तर्पण करते हैं।
यही वजह है कि हर साल पितृपक्ष के अंतिम दिन घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। पुरोहितों की देख-रेख में तर्पण किया जा रहा है। पुरोहित भी पूरे विधि-विधान के साथ तर्पण करा रहे है। ऐसा माना जाता है कि तर्पण करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है और आशीर्वाद का असर सीधा कुल पर पड़ता है।