- कतरास ब्राह्मण समाज ने सिधाबाद में किया शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जय परशुराम! अपने आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज द्वारा आज समाज कार्यालय सिधाबाद में आयोजित शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित हो कार्यक्रम का संचालन किया।
मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस वर्ष मैट्रिक इंटर के प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थियों सहित नेट नीट में सफल अभ्यर्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर हमारे समाज के पूर्व अध्यक्ष व टाटा स्टील बिहार के सेवानिवृत्त यांत्रिक अभियंता अधीर चंद्र दुबे, समाज के सलाहकार शंभुनाथ तिवारी, समाज के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दूबे, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से इस वर्ष सम्मानित शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य, धनबाद जिले में इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक ब्रजकिशोर चौबे, पत्रकारिता शिक्षा के प्रबंधक प्रमोद कुमार झा, दैनिक भास्कर धनबाद के समाचार संपादक अनिरुद्ध ओझा, दंत चिकित्सक ध्रुव कुमार तिवारी, समाज के आदरणीय सचिव राजेश कुमार पांडे सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।