Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

अग्रवाल सभा रांची धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अग्रवाल सभा रांची धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती
विज्ञापन
  • अग्रवाल सभा रांची धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 10 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 11 अक्टूबर को होंगे विविध कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की ओर से 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

जिसमें भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, माल्यार्पण, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे महाराजा अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों एवं क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।

 इसमें महाराजा अग्रसेन की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। समाज के पुरुष एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

11 अक्टूबर दिन रविवार को जयंती के दिन प्रातः 6 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अग्रवाल सभा ने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजबंधुओं से सभी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी। 

विज्ञापन