Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

15 अक्टूबर को रांची क्लब में सजेगी डांडिया की भव्य शाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
15 अक्टूबर को रांची क्लब में सजेगी डांडिया की भव्य शाम
विज्ञापन
  • मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा का रंगीलो रास 3.0 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • 15 अक्टूबर को रांची क्लब में सजेगी डांडिया की भव्य शाम
  • प्रसिद्ध बैंड क्लासिको नैना रहेगा मुख्य आकर्षण

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा द्वारा भव्य डांडिया महोत्सव रंगीलो रास 3.0 के आयोजन को लेकर आज होटल रामाडा, रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा, विशेष आकर्षण, तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गयी।

शाखा सचिव युवा मुकेश शर्मा ने कहा कि रंगीलो रास केवल एक डांडिया नाइट नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का उत्सव है। इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को एक ऐसा मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां परिवार, युवा एवं समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद उठा सकें।

शाखा अध्यक्ष युवा विकास अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा इस वर्ष रंगीलो रास 3.0 को और भी भव्य एवं यादगार स्वरूप में आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को रांची क्लब, रांची में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर सदस्यों एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि शहरवासियों को मनोरंजन, संगीत, नृत्य और उत्सव का एक शानदार अनुभव प्राप्त हो सके।

अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करना है। रंगीलो रास 3.0 इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें परंपरा और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन युवा विकास अग्रवाल ने आयोजन की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष का आयोजन संगीत, डांडिया, आकर्षक व्यवस्थाओं एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ एक भव्य अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बैंड क्लासिको नैना की प्रस्तुति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संगीत और डांडिया के संगम के साथ यह शाम उपस्थित लोगों के लिए यादगार बनने जा रही है।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन युवा अमित जांगिड़ एवं युवा उमंग सुल्तानिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्य एवं आयोजन समिति पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों, युवाओं एवं परिवारों से इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रंगीलो रास 3.0 को सफल बनाने की अपील की।

मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष युवा नीरज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष युवा निकुंज पोद्दार ने भी कार्यक्रम के संबंध में अपनी जानकारी एवं विचार साझा किये। उन्होंने आयोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि रंगीलो रास 3.0 के माध्यम से रांचीवासियों को डांडिया एवं संगीत से सजी एक यादगार शाम देने का प्रयास किया जा रहा है। मंच की अपेक्षा है कि इस आयोजन में शहर के युवाओं एवं परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिलेगी।

प्रेस वार्ता में निवर्तमान अध्यक्ष युवा नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष युवा निकुंज पोद्दार, युवा श्रेय जालान, युवा सौरभ अग्रवाल, युवा अनुज अग्रवाल, युवा प्रवीण अग्रवाल, युवा उज्ज्वल मुरारका एवं युवा रौनक मोदी सहित मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने रंगीलो रास 3.0 के आयोजन को सफल बनाने के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस भव्य डांडिया महोत्सव का हिस्सा बनें और भारतीय संस्कृति, संगीत एवं सामूहिक उत्सव की भावना को और मजबूत करें। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

कार्यक्रम का विवरण

  • आयोजक: मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा
  • कार्यक्रम: रंगीलो रास 3.0 : ग्रैंड डांडिया नाइट
  • दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
  • स्थान: रांची क्लब, रांची
  • मुख्य आकर्षण: प्रसिद्ध बैंड क्लासिको नैना
विज्ञापन