- झुमरी तिलैया में राधे-राधे इवेंट्स डांडिया नाईट 2.0
- कड़ी सुरक्षा के बीच होगा डांडिया नाइट्स का आयोजन
- आशिकी फेम राहुल राय करंगे शिरकत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। राधे-राधे इवेंट्स द्वारा आगामी 14 अक्टूबर 2026, को एक भव्य "डांडिया नाइट 2.0 2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह शानदार आयोजन दीवान गार्डन, तिलैया थाना के पीछे, झुमरी तिलैया में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। कार्यक्रम को लेकर जायका हिटलर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के आयोजक मोनू कुमार पांडेय, राज कुमार नायक, विक्की कुमार और स्वपन विश्वास ने बताया कि इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता एवं आशिकी फेम राहुल रॉय सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही बैंगलोर से डीजे पाएल , कोलकाता से डीजे विजय और कोलकाता से एंकर तृषा अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बिंदु
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमनके दौरान बेस्ट कपल अवॉर्ड, बेस्ट डांसर अवॉर्ड, बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड, लकी ड्रॉ - गोल्ड कॉइन, फ्री डांस वर्कशॉप, फ्री डांडिया स्टिक, आकर्षक सेल्फी बूथ, प्रोफेशनल मेल एवं फीमेल बाउंसर, बॉलंटियर्स, ट्रैफिक गार्ड और फूड स्टॉल की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। राधे-राधे इवेंट्स द्वारा आयोजित यह डांडिया नाइट 2.0 2026 शहरवासियों के लिए मनोरंजन, संगीत, गरबा और डांडिया से भरपूर एक यादगार शाम साबित होगी। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।