Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

रांची : श्री श्याम मंदिर में रही इंदिरा एकादशी की धूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : श्री श्याम मंदिर में रही इंदिरा एकादशी की धूम
विज्ञापन
  • रांची : श्री श्याम मंदिर में रही इंदिरा एकादशी की धूम

टीम एबीएन, रांची। अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को इंदिरा एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा सहित आयोजित किया गया। 

प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल पीला गुलाब, बेल, रजनीगंधा, गेंदा व तुलसीदल से श्री श्याम प्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गया। 
रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर मंदिर में आये हुए भक्तगण कतारबद्ध हो पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे। 

श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय एवं भक्तिमय संकीर्तन का शुभारंभ किया। कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम, दरबार है निराला खाटू के श्याम का, किसने किया श्रृंगार ओ सांवरे, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी, मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे इत्यादि भजनों की धुन पर भक्तगण श्याम गंगा में गोते लगाते रहे। इस अवसर पर श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान-फल-मेवा एवं रबड़ी का भोग अर्पण किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, रमेश सारस्वत, धीरज बंका, अभिषेक डालमिया, बालकिशन परसरामपुरिया, अरुण धनुका, जीतेश अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, विकाश पाडिया, अजय साबू, नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा। श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन