Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर कई कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सेवा-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन संरक्षक, प्रखर राष्ट्रभक्त, हिंदुत्व के प्रतीक तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रणेता श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। 27 सितंबर 1926 को आगरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे श्रद्धेय सिंहल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। वर्ष 1950 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक बने। 

वर्ष 1982 में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री का दायित्व संभाला और तत्पश्चात महामंत्री, अध्यक्ष तथा जीवन पर्यंत संरक्षक के रूप में संगठन को दिशा दी। उन्होंने सामाजिक समरसता, गोरक्षा, धर्मांतरण रोकने तथा वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु वेद विद्यालयों की स्थापना में अनवरत योगदान दिया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। उनका दृढ़ विश्वास था कि श्रीराम मंदिर बनेगा तो देश का मस्तक ऊंचा होगा? 

झारखंड में शताब्दी समारोह एवं प्रांतीय कार्यक्रम 

श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत सेवा कार्यों का विस्तार, वैदिक शिक्षा, गोरक्षा, धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को विशेष गति दी जायेगी। 

उद्घाटन स्थल 

झारखंड में इस शताब्दी समारोह का भव्य उद्घाटन धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होगा। मुख्य अतिथि: समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक श्री सच्चिदानंद अग्रवाल जी होंगे। विशिष्ट वक्ता: कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केन्द्रीय विशेष संपर्क प्रमुख सह पटना क्षेत्र के पालक अधिकारी अम्बरीष होंगे। विशेष अतिथि: इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक कवि एवं गायक पद्मश्र महावीर नायक जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। 

इस समारोह में पूरे प्रांत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सनातन समाज के प्रबुद्धजन एकत्र होकर श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का स्मरण करेंगे तथा उनके द्वारा प्रारंभ किए गए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रकांत रायपत उपस्थित रहे। उनके साथ झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन, अमरनाथ ठाकुर,अनिल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने दी।

विज्ञापन