टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के सफल संचालन पर आज आयोजन समिति व सहयोगियों की बैठक होटल ग्रीनहोरेजन में बुलाई गयी थी। जैसा कि ज्ञात है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है।
इसी पावन भावना के साथ हमारी समिति द्वारा विगत 16 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्मोत्सव के सफल आयोजन के पश्चात धर्म गोष्ठी एवं मिलन समारोह का आयोजन होटल ग्रीन होराइजन में स्नेह, आत्मीयता एवं भोजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
आज की इस विशेष बैठक में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी, समिति के संरक्षक अजय मारू, महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने विचार साझा कर समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मुकेश काबरा ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा मैं हृदय की गहराइयों से सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हंू। इस अवसर पर स्वागत समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक सहयोगी का, जिन्होंने पूरे समर्पण, निष्ठा और आत्मीयता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक सहयोग, विश्वास और समर्पण का परिणाम है। श्रीकृष्ण भगवान से प्रार्थना है कि वे हम सभी को स्वस्थ रखें, एकजुट रखें और समाजहित में निरंतर सेवा एवं सकारात्मक कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।
हमारी समिति आने वाले समय में भी समाज के साथ मिलकर अनेक रचनात्मक, धार्मिक एवं सेवा-कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर चंद्रकांत रायपत,रमेन्द्र कुमार, रविंद्र मोदी, कुणाल अजमानी, आनंद श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, पवन बजाज, जवाहर तनेजा, प्रमोद सारस्वत, ललन श्रीवास्तव, भीष्म सिंह, पूनम आनंद, संजय पोद्दार, मनोज कल्याणी, आनंद श्रीवास्तव, वासुदेव भला, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।