- रांची : बोडैया का मदन मोहन मन्दिर प्राचीन वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत
टीम एबीएन, रांची। रांची के बोरिया में स्थित 361 साल पुराना मदन मोहन राधा कृष्ण मंदिर प्राचीन वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।
राजधानी की तमाम चकाचौध आकर्षण के बावजूद यह वास्तुकला और प्राचीन कलाकृतियों का साक्षात नमूना है, जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी बेहद सफलतापूर्ण प्रदर्शन किया गया है।
लोगों की मानें तो मंदिर की कम ऊंचाई होने के बावजूद परिसर में कभी जल जमाव जैसी स्थिति नहीं आती। साथ ही पास पड़ोस के सभी नलकूप गर्मी में सूखने के बावजूद मंदिर परिसर स्थित जल स्रोत कभी नहीं सूखते, जिसे लोग आस्था से भी जोड़ते हैं।