Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

मानव सेवा की मिसाल बना सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, दो असहाय व्यक्तियों को दिया आश्रय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मानव सेवा की मिसाल बना सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, दो असहाय व्यक्तियों को दिया आश्रय
विज्ञापन
  • मानव सेवा की मिसाल बना सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, दो असहाय व्यक्तियों को दिया आश्रय
  • अब आश्रम में निराश्रितों की संख्या 45 हुई

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची के अंतर्गत श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग द्वारा जनवरी 2024 से मंदबुद्धि, दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं निराश्रित लोगों की नि:शुल्क सेवा की जा रही है। संस्था जरूरतमंदों को आश्रय, भोजन, चिकित्सा और अपनत्व प्रदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही है। 

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बुधवार को आश्रम की टीम ने दो असहाय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को रेस्क्यू कर आश्रय प्रदान किया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रांची रेलवे स्टेशन के समीप तथा दूसरा नगड़ी के लालगुटवा क्षेत्र में लावारिस अवस्था में भटक रहा है। दोनों की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं अस्वच्छ थी। 

सूचना मिलते ही आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव, परमेश्वर प्रमाणिक एवं सूरज प्रमाणिक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अस्पताल में उनकी चिकित्सकीय जांच करायी गयी और उन्हें सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में लाकर आश्रय दिया गया। दोनों व्यक्तियों के नाम, पते एवं परिवार के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उनकी याददाश्त भी प्रभावित है। 

आश्रम प्रबंधन ने उनकी देखभाल के लिए एक व्यक्ति का नाम बंसीलाल तथा दूसरे का नाम बंशीधर रखा है। संजय सर्राफ ने बताया कि गुरुजी स्वामी सदानंद जी महाराज के सहयोग से आश्रम में रह रहे सभी निराश्रितों को घर जैसा वातावरण, भोजन, चिकित्सा, स्नेह एवं सम्मान देने का प्रयास किया जाता है। दो दिन पूर्व भी एक निराश्रित को आश्रम में लाया गया था। 

अब आश्रम में रहने वाले निराश्रितों की संख्या बढ़कर 45 हो गयी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है। संस्था इसी भावना के साथ निरंतर सेवा कार्य में जुटी हुई है। उक्त जानकारी एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन