Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

कोडरमा : 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन कर कोडरमा पहुंचे अजय विश्वकर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन कर कोडरमा पहुंचे अजय विश्वकर्मा
विज्ञापन
  • 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन कर कोडरमा पहुंचे अजय विश्वकर्मा
  • 404 दिनों की स्केटिंग यात्रा के बाद हुआ जोरदार स्वागत
  • 404 दिनों में 19 हजार किमी की स्केटिंग यात्रा पूरी कर लौटे अजय, विश्वकर्मा समाज ने किया स्वागत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा ने स्केटिंग के जरिए 404 दिनों में करीब 19 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कोडरमा लौटे। कोडरमा पहुंचने पर झुमरी तिलैया स्थित महाराणा प्रताप चौक के श्रीश्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

अजय कुमार विश्वकर्मा, पिता संजय विश्वकर्मा, ने अपनी इस अनोखी यात्रा के दौरान देश के 19 राज्यों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्केटिंग करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम समेत कई प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए। 404 दिनों तक स्केटिंग के जरिए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर वापस लौटना उनके साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

अजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य खासकर युवाओं के बीच सकारात्मक और धार्मिक संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी बुरी आदतों को छोड़कर धार्मिक एवं अच्छे कार्यों में ध्यान लगाएं और अपने लक्ष्य व भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच और अनुशासन को बढ़ावा देना भी उनकी यात्रा का एक उद्देश्य रहा।

कोडरमा लौटने पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अजय की इस उपलब्धि की सराहना की। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी यह यात्रा समाज के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। अजय ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह अनोखी यात्रा पूरी की है।

स्वागत कार्यक्रम में सूरज विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, आतिश ओबेरॉय उर्फ सोनू विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, हीरो विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, परवीन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा समेत विश्वकर्मा समाज के कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन