Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
विज्ञापन

संपूर्ण समाज को जोड़ना ही सेवा कार्य का उद्देश्य :  गुरुशरण प्रसाद  

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग सेवा धाम, जोन्हा,रांची में सपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि अपने प्रेम और व्यवहार से संपूर्ण समाज को जोड़ने के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है। सेवा आयाम स्वयं सहायता समूह शक्ति का केंद्र है। 

सेवा भारती के सेवा सारथी इसे अधिक बलशाली और परिणामकारी बना रहे हैं। आज प्रत्येक महिलाओं के हाथ में कौशल,कोई न कोई कला होना आवश्यक है। मौके पर उन्होंने किशोरियों को अनावश्यक मोबाईल उपयोग से बचने की बात कही साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत रूप से एक पेड़ लगाने,जल बचाव एवं स्वच्छता पर अधिक ध्यान आकृष्ट किया।  

कार्यशाला में बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी अजय सिंह ने योगासन और ध्यान मुद्रा के विभिन्न प्रकार का अभ्यास कराया। वर्ग में सेवा सारथी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में कार्य विस्तार की योजना बनायी। समापन कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सेवा भारती की न्यासी सोनी मेहता बताया कि अपनी घर- गृहस्थी देखते सेवा भारती के सेवा सारथी विभिन्न सेवा कार्यों के रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। 

तीन दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा भारती की न्यासी श्रीमती शिल्पा वर्णेकर, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रमाकांत दूबे आदि कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस वर्ग में सेवा सारथी, किशोरी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित 95 की संख्या थी।

विज्ञापन