Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने वृद्धा आश्रम में बांटी सामग्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने वृद्धा आश्रम में बांटी सामग्री
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड- पश्चिम, रांची) के महिला संगठन ने ग्राम- हिसाग, जिला- रांची स्थित अपना घर- वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे जरूरतमंद माताओं के बीच गुरुवार को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में एक लघु गोष्ठी की गयी, जिसमें शाखा के सदस्य उपेंद्र नाथ शाहदेव ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी तथा श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देकर समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे अनेक जनसेवा के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। 

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो निरन्तर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जनसेवा के लिये संस्था का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। गोष्ठी के बाद उपस्थित 40 वृद्ध माताओं के बीच फलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया गया। 

समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें नयनमंजरी बक्सराय, कृष्णा शाहदेव, संगीता सहाय, संगीता लाल, मीना सहाय, गीता तिवारी, ज्योति शहदेव, अर्चना रोनियार, रंभा शहदेव, सविता शहदेव, राशि लाल सम्मलित हुए। अपना घर- वृद्धा आश्रम से सिस्टर एमा एवं अन्य माताओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन