प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़े करमा पर्व के अवसर पर समस्त झारखंडवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा, धनबाद के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा है कि करमा पूजा हमें प्रकृति के संरक्षण, भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामुदायिक एकता का संदेश देती है।
करम देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा हमारे जंगल, जल और जमीन सदैव सुरक्षित रहें।आइए, इस पावन पर्व पर हम अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें। करमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।