Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

रांची : धूमधाम से मना 59वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : धूमधाम से मना 59वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है में लीन हुआ रांची अवसर था 59वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का चतुर्थ दिवस। श्री श्याम मण्डल रांची के 59 वें वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव के चतुर्थ दिवस 20 सितम्बर 2026 रविवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम प्रभु का प्रातः में मंगल आरती के पश्चात  नवीन वस्त्र व अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। 

प्रातः 8 बजे से 250 महिला एवम पुरुष द्वारा सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया गया तथ पश्चात 11 बजे से स्थानीय भजन मण्डलीयां श्री हनुमान मण्डल , रांची - श्री शिव भक्त मण्डल, रांची ने एक से बढ़ कर एक भजनों की गंगा श्री श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किया जिससे मन्दिर में आए हुए भक्तगण भाव विभोर होने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को भक्तों द्वारा 501 सवामणी का भोग अर्पित किया गया साथ ही दो हजार भक्तों के सवामणी का पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया। 

आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था इंदौर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल ने क्या लगता हूं बाबा तेरा, कुछ अपनी सुना बाबा, आयो सांवरियो सरकार, साथी हमारा कौन बनेगा, तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला है, दिलदार कन्हाई ने मुझको अपनाया है इत्यादि भजनों की लय पर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया साथ ही सम्पूर्ण दिवस मन्दिर में आए हुए भक्तगण के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। 

कार्यक्रम के अंत में श्याम मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा श्री श्याम मोहत्सव श्री श्याम मण्डल के अधिकृत यू ट्यूब चैनल पे प्रसारण किया गया। रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु का महाआरती कर 59 वें श्री श्याम महोत्सव का समापन किया गया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश लाखोटिया, लल्लू सारस्वत, महेश सारस्वत, लड्डू सारस्वत, जितेश अग्रवाल, विजय शंकर साबू, अरुण धनुका, अजय रूंगटा, कुणाल जलान, मनोज ढांढनीयां प्रियांश पोद्दार का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

विज्ञापन