Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 47
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

जरूरतमंदों के बीच सेवा की मिसाल, संकल्प महिला समिति ने बांटी राहत सामग्री!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जरूरतमंदों के बीच सेवा की मिसाल, संकल्प महिला समिति ने बांटी राहत सामग्री!
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, तैतूलमारी (धनबाद)। कतरास क्षेत्र की संकल्प महिला समिति ने 19 सितंबर को तैतूलमारी कुष्ठ प्रशिक्षण केंद्र अस्पताल में लगभग 40 जरूरतमंद लोगों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। इस दौरान आटा, चावल, चना दाल, आलू, नमक, सरसों तेल और बिस्किट वितरित किये गये। 

यह पहल दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन में की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग देना और सेवा, संवेदना व सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प महिला समिति की अध्यक्षता संटू झा के साथ आशा, मिसेज खान, अनिशा सिंह, पार्वती सिंह एवं वीणा का सक्रिय सहयोग रहा।

विज्ञापन