कैंप में 35 लोगों ने किया रक्तदान, सबों को सर्टिफिकेट और हेलमेट भेंट किया गया
टीम एबीएन, रांची। रक्त दान महादान है। रक्तदाता जीवन दाता होता है। उपर्युक्त बातें मधुर मेडीकेयर द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने कही। श्री कच्छप ने कहा कि आज विज्ञान ने हर एक क्षेत्र में प्रगति किया है चाहे वो स्वास्थ्य का क्षेत्र ही क्यो न हो। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कृतिमान है परंतु रक्त का विकल्प अभी नहीं है। रक्तदान ही असली जीवनदान है।
डॉ अशोक कुमार ओड़िया ने कहा कि नियमित रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। डॉ विवेक कुमार मधुर ने कहा कि आपातकाल स्थिति, दुर्घटनाओं या गंभीर स्थिती के दौरान रक्त की कमी को सिर्फ स्वस्थ मनुष्य के स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की पूर्ति संभव है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों के जीवन को संवारा जा सकता है। इन्होंने उपस्थित जनों से रक्तदान के लिए अपील किया।
महिला चिकित्सक डॉ नेहा मधुर ने कहा कि रक्तदान से रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है एक स्वस्थ इंसान को रक्तदान करना चाहिए। मौके पर डॉ चंदन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार मुखर्जी, गौतम लेनिन, मधुर मेडिकेयर अस्पताल के निदेशक अजय कुमार मधुर ने भी रक्तदान पर अपने विचार रखा।
कैंप में अन्य लोगो के अलावा सावित्री मधुर, सुरेंद्र ठाकुर अमन साहू, राहुल राज, अंगद सिंह, नेहा सिंह, सुरेश्वरी कुमारी, चंद्रभूषण मिश्रा, खालिद हुसैन, सुरेश्वरी कुमारी ब्लड बैंक के विकास कुमार, हफीजुल अंसारी, अंजिता लकड़ा, शिल्पा सोरेन आदि मौजूद थे। कुल 35 व्यक्तियों ने मौके पर रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एक एक हेलमेट प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।