टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद रांची ने आज रक्तदान शिविर लगाया। तेरापंथ युवक परिषद रांची ने आज आर्किड ब्लड बैंक के सहयोग से दिगंबर जैन भवन हरमू में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 24 लोगों ने रक्तदान किया एवं 38-40 लोगों के बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी।
सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। साथ हीं एर्कात्कोष पोर्टल में भी ब्लड बैंक के सहयोग से पंजीकृत किया गया।
आज के शिविर का संचालन नेहा बैंगानी, पूजा नाहटा, अक्षिता नाहटा ने किया, शिविर को सफल बनाने मे विकास नाहटा, विवेक बैंगानी, ललित सेठिया, सुरेश, आदि का सहयोग रहा।
युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज बोहरा, मंत्री ललित सेठिया के द्वारा ब्लड बैंक प्रभारी शिखा जी का सम्मान किया गया। ब्लड बैंक के द्वारा युवक परिषद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अमरचंद बैंगानी, विमल दस्सानी, प्रकाश चंद नाहटा, लाल चंद बोथरा, अशोक गुलगुलिया, कमला नाहटा, सरिता दस्सानी, रति बोहरा, जिन्दगी नेहा सेठिया, साक्षी पिंचा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
आर्किड लड बैंक से डॉ. सिमरन कौर, नर्स पल्ल्वी गुप्ता, तकनीकी टीम से रामप्रसाद, दीपक आदि ने सहयोग दिया। अध्यक्ष पंकज बोहरा ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।