- जैन भवन हरमू रोड में क्षमा दिवस आयोजित; संवत्सरी क्षमावाणी एवं विशाल रक्तदान शिविर संपन्न
एबीएन सोशल डेस्क। श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में जैन भवन, हरमू रोड में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को पर्युषण महापर्व का अंतिम दिवस क्षमा दिवस के रूप में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा जी ओसवाल ने अंतकृद्दशांग सूत्र का वाचन पूर्ण कर सती चंदनबाला का प्रेरक प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को क्षमा ध्यान कराते हुए संदेश दिया कि अपने भीतर के क्रोध और अहंकार को त्यागकर परस्पर क्षमा याचना करना ही आत्मशुद्धि का सच्चा मार्ग है। कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो एवं झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर केसर देवी पींचा, मूलचंद सुराणा, राकेश बछावत (समता युवा संघ के अध्यक्ष), हुक्मीचंद चोरड़िया, विकास सुराणा एवं विनोद बेंगानी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
महापर्व के दौरान तपस्या करने वाले विशाल दस्सानी, रेशमा बोहरा, पूजा बोहरा, पायल कोठारी, छोटे लाल चोरड़िया, रूबी बांठिया, खुशबू दस्सानी, दिशा बेगानी, ममता पिंचा, रति बोहरा, नाहर बेंगानी, सुमन बछावत, सरिता दस्साणी एवं पंकज बोहरा की समाज द्वारा भावभीनी अनुमोदना की गई, अंत में संवत्सरी प्रतिक्रमण संपन्न हुआ और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए “मिच्छामि दुक्कड़म” कहा। कार्यक्रम ने आत्मशुद्धि, क्षमा, संयम और मानव सेवा का संदेश दिया। उक्त जानकारी उत्तम जैन ने दी।