Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर, डोरंडा में भक्ति भाव से की गयी स्नात्र पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर, डोरंडा में भक्ति भाव से  की गयी स्नात्र पूजा
विज्ञापन
  • श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर, डोरंडा में भक्ति भाव से  की गयी स्नात्र पूजा

टीम एबीएन, रांची। आज पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस पर श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा मे सर्वप्रथम भक्ति भाव से सुबह 7:30 बजे स्नात्र पूजा की गयी, तत्पश्चात मुंबई से पधारें साधर्मी बंधु श्री धैर्य पियूष भाई एवं तीर्थ धर्मवीर शाह जी के द्वारा प्रवचन किया गया। 

आज के प्रवचन मे जैन धर्म मे क्षमापना के महत्व एवं भगवान महावीर के आदर्शो के बारे मे बताया गया! प्रवचन मे बताया गया कि जैन धर्म मे क्षमापना का विशेष महत्व दिया गया है!क्षमा मन से, वचन और अपने कर्मों से करनी चाहिए। 

इसका सार यही है कि मनुष्य जीवन मे एक दूसरे से बोलचाल में, कार्यक्षेत्र में, घरेलु झगड़े-आपसी मतभेद, मनमुटाव आदि होते रहते है, सो आज के दिन सभी एक दूसरे से अपने द्वारा दूसरे के प्रति किये किये गए गलतियों के लिए आपसे मे क्षमा मांगते है एवं एक दूसरे को क्षमा भी करते है, ताकि मनुष्य के जीवन मे, आपसी रिश्तो मे गाँठ न रहे, बैर भुलाकर क्षमा याचना की जाती हैं। 

आज के दिन जैन अनुयायी समस्त जीव जगत से क्षमा याचना करते है, जिसमे मनुष्य, जीव-जंन्तु, वनस्पति,पशु-पक्षी, जलचर, नभचर, थलचर आदि हैं। जैन धर्म के श्वेतांबर परंपरा में चातुर्मास के इन निरंतर आठ दिन तक विशेष रूप से धर्म-ध्यान, तपस्या आदि करके कर्मों कि निर्जरा की जाती है।

आज पर्युषण के अंतिम दिन समाज के लोगों के द्वारा अपने कर्मों की निर्जरा हेतु दिन भर धार्मिक अनुष्ठान किये गए एवं उपवास रखा गया, शाम मे 3:30 बजे से सामूहिक सावंत्सरिक प्रतिक्रमण हुआ तत्पश्चात सभी श्रावकों ने एक दूसरे से क्षमायाचना की।

डोरंडा जैन मंदिर मे दिनांक 20-09-26 को सकल जैन श्वेताम्बर समाज का क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, उस दिन सुबह 8:30 बजे मंदिर जी से शोभायात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात बच्चों एवं महिलाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संघ के द्वारा सभी तपस्वीयों का बहुमान किया जायेगा एवं दोपहर मे स्वामीवातसल्य का आयोजन हैं।

आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सम्पतलाल रामपुरिया, अनिल कोठारी, बालवीर जैन, पुष्पा सेठिया, मनीष सेठिया, राकेश कोठारी, ज्योति रामपुरिया, सरोज सेठिया, विनय नाहटा, संयम बोथरा आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी संगठन के प्रमोद बोथरा ने दी।

विज्ञापन