टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद रांची द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के द्वारा भारत सरकार के सहयोग से "मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत "रक्तदान कर्तव्यम्" के तहत हर वर्ष की भांति इस बार भी पुरे विश्व भर के अलग अलग देशो मे रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।
जिसके अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद राँची के द्वारा भी रक्तदान करवाने हेतु रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत राँची मे 16 सितंबर को दिगम्बर जैन भवन हरमू मे एवं 19 तारीख को मोशन क्लासेज लालपुर मे रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। साथ ही अन्य संस्थाओ के साथ 17 सितम्बर से 23 सितंबर तक रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे।
MBDD झारखण्ड के संयोजक विशाल दस्सानी एवं ब्लड बैंक संयोजक सुरेश नाहटा ने बताया की "रक्तदान कर्तव्यम्" के दौरान आयोजित सभी कैंप भारत सरकार की वेबसाइट ERaktkosh Portal पर पंजीकृत किये जायेंगे साथ ही सभी डोनर का विवरण उसमे अधतन भी किया जायेगा जिससे सभी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी मिलेगा साथ हीं शिविरो मे इस दौरान ब्लड देने वालों को विशेष सम्मानित किया जायेगा।
अध्यक्ष पंकज बोहरा ने बताया की ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे, तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं, ताकि अधिक से अधिक रक्तदान करवाया जा सके। उक्त जानकारी सुरेश नाहटा ने दी।