Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

जैन धर्म का विशेष पर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व 8 से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जैन धर्म का विशेष पर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व 8 से
विज्ञापन
  • जैन धर्म का विशेष पर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व 8 सितंबर से शुरू हो रहा है
  • रांची में 8 से 15 सितंबर तक गूंजेगा धर्म और आत्मचिंतन का संदेश एवं प्रतिदिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेताम्बर साधुमार्गी संघ द्वारा जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर आठ दिवसीय धार्मिक गतिविधियां दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड, रांची मे दिनांक 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर आगामी आठ दिनो मे विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक प्रवचन, प्रवचन पश्चात अल्पाहार, दोपहर मे धर्मचर्चा, नित्य संध्या 6 बजे प्रतिक्रमण एवं स्वाध्याय आदि के माध्यम से आत्मचिंतन, संयम और आत्मशुद्धि की प्रेरणा दी जाएगी।

पर्युषण पर्व की आराधना को विशेष रूप से सार्थक बनाने के लिए इस बार दो स्वाध्यायी बहने पुष्पाजी ओस्तवाल एवं ज्योतिजी ओस्तवाल छत्तीसगढ़ से रांची कल सुबह 07 सितंबर को प्रातः 4:30 बजे हटिया स्टेशन पर आगमन होगा। संघ के सदस्य स्टेशन पहुंचकर उनकी अगवानी एवं स्वागत करेंगे।

साधुमार्गी संघ के सचिव उत्तम जैन ने बताया कि पर्युषण केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मावलोकन, आत्मसंयम, क्षमा, तप, त्याग और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अवसर है। इन दिनों में श्रद्धालुओं को अपनी दिनचर्या में धर्म और स्वाध्याय को अधिक स्थान देकर आत्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

श्री संघ के अध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया की सामूहिक धर्माराधना से पर्व की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रभाव और अधिक बढ़ता है। रांची के समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी सदस्यों को कार्यक्रम मे सपरिवार शामिल होकर पर्युषण पर्व की आराधना का लाभ लेने का आह्वान किया है। 

पर्युषण पर्व पर सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची, समता युवा संघ, रांची एवं समता महिला मंडल, रांची के सहयोग से किया जा रहा है।उक्त जानकारी आज की कार्यकारिणी की बैठक मे श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष अशोक सुराणा, मंत्री उत्तम जैन, समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश बच्छावत ने दी। उक्त जानकारी उत्तम जैन ने दी। 

विज्ञापन