Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मनेगा नंदोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मनेगा नंदोत्सव
विज्ञापन

भक्ति, श्रृंगार, महाभोग और गौसेवा से सजेगा नंदोत्सव का पावन आयोजन 

एबीएन सोशल डेस्क। परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एव आशीर्वाद से संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर में 6 सितंबर दिन रविवार को नंदोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जायेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

नंदोत्सव पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि नंदोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा। भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। 

वृंदावन से मंगाये गये जड़ित आभूषणों से श्री राधा रानी को सुसज्जित किया जायेगा। विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किये जायेंगे। नंदोत्सव के क्रम में श्रद्धालुओं के लिए अन्नपूर्णा महाप्रसाद की भी व्यवस्था की जायेगी। भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर रहेगा। 

इसके साथ ही सामूहिक महाआरती का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना करेंगे। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा। नंदोत्सव का संदेश केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेवा एवं करुणा की भावना को भी प्रमुखता दी जायेगी। इसी क्रम में मंदिर परिसर में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में विशेष गौसेवा का आयोजन किया जायेगा। 

गौसेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीव मात्र के प्रति दया, सेवा और संरक्षण का संदेश दिया जायेगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से नंदोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भजन-कीर्तन, महाआरती, महाप्रसाद एवं गौसेवा में सहभागी बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नंदोत्सव आनंद, प्रेम, भक्ति और सेवा का पर्व है, जो समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ परस्पर प्रेम एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।

विज्ञापन