टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 4 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव अत्यन्त उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। रंग बिरंगे बैलूनों की कलामक्तक व विद्युत की रंगीन लड़ियों से रोशनी बिखेर रही थी। साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान हनुमान जी एवम शिव परिवार का भी विषेश श्रृंगार किया गया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां भक्तों का मन मोह रही थी। मुख्य आकर्षण था रजत झूले पर मधुर मुस्कान के साथ विराजमान लड्डू गोपाल का दिव्य दर्शन, रजत झूले की कलात्मतक व सजावट को भक्तगण निहारकर धन्य हो रहे थे। रात्रि 8:30 बजे से ही भक्तों की अपार भीड़ मंदिर पहुंचने शुरू गयी तथा 9 बजे से श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।
बस इतनी तमन्ना है हे श्याम तुम्हें देखूं
कन्हैया बांसुरी वाले तुम्हारी याद आती है
कन्हैया एक बार सुना दे तेरी बांसुरी
छोटी छोटी गैयां छोटे छोटे ग्वाल इत्यादि भजनों की गंगा में भक्तगण गोते लगाते रहे। मौके पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री, केसरिया पेड़ा, नारियल बर्फी, पंजीरी, फल, मेवा, चॉकलेट एवं कलाकंद से बना हुआ केक का भोग लगाया गया। रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजते ही मंदिर परिसर ढोल नगाड़े, घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि से गूंज उठा। भक्तगण नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की की धुन पर झूम उठा साथ ही महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चंद्र सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, अशोक लाठ, प्रमोद बगड़िया, विकास पाड़िया, नितेश लाखोटिया, विवेक ढांढनीयां, अमित जलान, गौरव परसरामपुरिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।