Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, रांची के सान्निध्य में दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, रांची के सान्निध्य में दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ
विज्ञापन
  • मंच झांकी का उद्घाटन समाज की धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव ने किया 
  • बाल गोपाल प्रतियोगिता में 150 से भी ज्यादा बच्चों को किया गया पुरस्कृत 
  • 150 वर्ष वंदेमातरम के पूर्ण होने पर वंदेमातरम से प्रस्तुति प्रारंभ की गयी 
  • छोटे बच्चों ने राधा श्री कृष्ण के सुंदर सुंदर विभिन्न रूप व रंग बिरंगे वस्त्रों के श्रृंगार से अलौकिक अपने मनोरम झांकियों से अपने आप को सुसज्जित किया 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची के सान्निध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में दो दिवसीय 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ। जैसा कि ज्ञात है श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के सान्निध्य में होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए प्रथम दिन श्री कृष्ण की झांकी सह बाल गोपाल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ संरक्षक सीपी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा महापौर रोशनी खालको उप महापौर नीरज कुमार सहित समाज की धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। 

श्री गणेश वंदना के साथ सायं 4 बजे आयोजन प्रारंभ किया गया।  आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालुओ की सहभागिता रही। इस हेतु महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों सहित बच्चों के लिए आयोजन स्थल पर बैठने की सुंदर व्यवस्था रखी गयी। 

2 वर्ष से 12 वर्ष तक के 150 से अधिक बच्चों ने इसमे भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों को उम्र के हिसाब से 2 ग्रुप में बांटा गया। 6 वर्ष से ऊपर के बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति एवं द्वितीय स्थान अभिराज को मिला। इसी तरह एक 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रथम पुरस्कार गर्व कुमार को ओर दुतीय पुरस्कार टीटू कुमार को दिया गया। सभी बच्चों के बीच सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहां पूरा देश जन्माष्टमी मना रहा है। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर झारखंड वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। पूरे प्रदेश में प्रभु श्री कृष्ण खुशहाली लावे आप सभी लोगों को संस्कारी बनावे, जनता के प्यार और आशीर्वाद से आज 16 वर्षों से नमो दही हांडी का आयोजन आप लोगों के बीच हो रहा है आप सभी लोगों को श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर बहुत बहुत  बधाई। 

झांकी बाल प्रतियोगिता में संयोजक पूनम आनंद, नीतू सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा सहित सतीश सिंह ने सहयोग किया। पूरे आयोजन स्थल को वंदे मातरम के थीम पर सजाया गया। वंदे मातरम के गीतों से पूरा आयोजन स्थल गुंजमान हो गया। प्रथम दिवस भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर मोटे अनाज का भोग समिति की ओर से लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से माखन मिश्री, पंजीरी, बादाम के लड्डू, गिरी के लड्डू, अनरसा, रागी का लड्डू, और मड़वा का लड्डू का भोग लगा। जिसे भोग आरती के उपरांत दर्शकों के बीच बांट दिया गया।  

मौके पर कन्हैया इवेंट द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण राधा जोड़ी की मनोहर लीलाएं, महारास में भगवान शंकर का प्रवेश, फूलों की होली, शंकर पार्वती के तांडव नृत्य के साथ मथुरा, वृंदावन एवम कलकत्ता के राजेश शर्मा एंड पार्टी ने वंदे मातरम की प्रस्तुति, श्री कृष्ण रासलीला, नृत्य नाटिका सहित कई प्रसंगों को मंच पर रखा। कलाकारों ने रंग मंच पर फूलों की वर्षा सहित श्री कृष्ण की कई लीलाओं का मंथन प्रस्तुति के संग 40 से ज्यादा कलाकारों ने रखा। भारत माता के कार्यक्रम की प्रस्तुति भी रखी गयी। 

मुख्य संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया 5 सितंबर को संध्या 3 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता  सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है। नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। आपात स्थिति के लिए नागरमल मोदी सेवा सदन और आॅर्किड हॉस्पिटल के डॉक्टर के संग एंबुलेंस भी मौजूद थी। वहीं मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा आयोजन स्थल पर पानी, चाय व बिस्कुट की निशुल्क व्यवस्था रखी गयी। 

प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम बेहतर व्यवस्था के बीच नगर निगम के द्वारा पानी, चलंत शौचालय और साफ सफाई आयोजन स्थल पर दुरूस्त रखी। 
मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा इस बार सभी नमो दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष व महिला गोविंदा टीम के बीच अलग अलग रंगों की टी शर्ट समिति द्वारा दी जायेगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र के गोविंदा भाग नहीं ले सकेंगे। 5 सितंबर को नमो दही हांडी प्रतियोगिता में विजयी गोबिंदा के बीच पुरस्कार की राशि दी जायेगी 

पुरुष गोबिंदा प्रथम पुरस्कार 71000/ रुपये एवम द्वितीय पुरस्कार 41000/ रुपये की राशि दी जायेगी। वहीं महिला गोविंदा को प्रथम पुरस्कार में 51000/ रुपये की राशि एवं द्वितीय पुरस्कार में  31000/ रुपये की राशि दी जायेगी। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने श्री कृष्ण के सभी भक्तों से आग्रह किया है की 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में होने वाले पूरे आयोजन मैं आप सभी सपरिवार इष्ट मित्रों सहित अवश्य पधारें। 

आज के आयोजन में मुख्य संरक्षक संजय सेठ, मुख्य रूप से संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेंद्र कुमार, पवन बजाज, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, ललन श्रीवास्तव, राज वर्मा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा, भीष्म सिंह, नीरज चौधरी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, संजीव साहू, विपिन वर्मा, विजय ओझा, विजय यादव, शंकर दुबे, राजीव वर्मा, संतोष सेठ, संजय गोयल, मनोज कुमार, सतेंद्र सिंह गुड्डू, संजय सिंह लल्लू, मनीष लोधा, अशोक पुरोहित, आमित चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, राहुल सिन्हा चंकी, रतन अग्रवाल, मुकेश पांडेय, रमाशंकर बगड़िया, अमन प्रकाश, राजीव सहाय, बैजू सोनी, सोनू भारद्वाज उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।

विज्ञापन