Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री श्याम मंदिर में कल धूमधाम से मनायी जायेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्याम मंदिर में कल धूमधाम से मनायी जायेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 4 सितंबर 2026 को श्री श्याम मंडल, रांची के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मोहत्सव अत्यंत धूमधाम से आयोजित किया जायेगा।  

इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को सुचारिपूर्ण ढंग से सजाया जा रहा है, आकर्षक बैलून , रंग बिरंगे विद्युत की लड़ियों से मंदिर को मनभावन स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। साथ ही श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों सजाने के लिए विगत कई दिनों से कारीगर जुटे हुए हैं।  मुख्य झांकी में रजत झूले पर लड्डू गोपाल का दिव्य स्वरूप होगा साथ ही रात्रि 9 बजे से संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ होगा।  

रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के समय घंटा- घड़ियाल - नगाड़ा व शंख ध्वनि से जन्मोत्सव की बधाई दी जाएगी एवम महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (98353 31112) ने दी।

विज्ञापन