महाराजा अग्रसेन भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 177 लोगों ने किया रक्तदान
टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा सभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप महाराजा अग्रसेन भवन, अप्पर बाजार के परिसर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी के कर कमलों ने झंडोत्तोलन किया।
वहां उपस्थित सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन एवं स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाया। प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि अग्रवाल युवा सभा, रांची के 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा सभा के संयुक्त तत्वधान में अग्रसेन भवन के सभागार में चौथे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ मृत्युंजय सरावगी ने महाराजा अग्रसेन जी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 11 से संध्या 5 बजे तक चली इस मेगा रक्तदान शिविर में 177 लोगों ने रक्तदान किया। संपूर्ण परिसर तिरंगे के तीनों रंग से सुसज्जित था एवं साज-सज्जा का अवलोकन कर सभी आगंतुक देश प्रेम और समर्पण की भावना से भावाकुल हो गये।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी ने इस अवसर पर हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल के ब्लड बैंक, बारियातू रोड से आए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ब्लड डोनेशन कैंप कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के सदस्यों एवं उनके साथियों ने रक्तदान किया तथा सभी रक्त दाताओं को प्रस्सति प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न एवं हेलमेट देकर सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
रक्तदान प्रभारी श्रेय जालान, तरुण सराफ एवं आलोक बजाज ने पूरी व्यवस्था को बहुत ही सुसज्जित तरीके से सजाया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणीगण एवं अन्य सदस्यगण भारी मात्रा में उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल युवा सभा, रांची के प्रवक्ता अमित बजाज ने दी।