Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

चार-पांच सितंबर को धूमधाम से श्री माहेश्वरी भवन, रांची में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चार-पांच सितंबर को धूमधाम से श्री माहेश्वरी भवन, रांची में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन
  • श्री माहेश्वरी भवन, रांची में आयोजन समिति की हुई बैठक में निर्णय लिया गया 
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 व 5 सितंबर को 
  • जन्माष्टमी पर दो दिनों तक श्री कृष्ण भक्ति में डूबेगी रांची : संजय सेठ 
  • श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में 16 वर्षो से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठा रहे राजधानीवासी 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा । उपरोक्त निर्णय आज माहेश्वरी भवन, रांची के सभागार में आयोजन समिति की उपस्थिति में समिति के संरक्षक अजय मारू की अध्यक्षता में लिया गया। 

वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के संरक्षक माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सी पी सिंह व अजय मारू  है। समिति के संरक्षक अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा  ने कहा कि 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव  समिति, रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। समिति के द्वारा 16 वर्षों से यह महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं। 

प्रथम दिवस 4 सितंबर को संध्या 6 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की  झांकी यानि बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता  व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें 10 वर्ष तक के बच्चे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बच्चे, बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। साथ ही द्वितीय दिवस  5 सितंबर को संध्या 7 बजे  से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य विशाल व आयोजन रखा गया है। 

दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में गोबिंदाओ की टीम को  करवाना अनिवार्य होगा। श्री काबरा ने  बताया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। बताते चलें कि दही हांडी  फोड़ो प्रतियोगित में कुछ नियम व शर्ते भी समिति द्वारा रखी गयी है। जिसके तहत बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल में राजेंद्र केडिया एवं स्टेशन रोड, पटेल चौक पतंजलि के बाबा रामदेव के सेंटर में सतीश सिन्हा से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त किये जा सकते हैं। सतीश सिन्हा के मोबाइल नम्बर 9431101328 है। जिस पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री कृष्ण के कई बाल रूप की झांकियों का भी अवलोकन कृष्ण भक्त आयोजन स्थल पर कर सकेंगे। 

संरक्षक अजय मारू व अध्यक्ष मुंकेश काबरा ने  कहा कि अगली बैठक में समिति के अन्य पदों व कार्यो के लिए सदस्यो के नाम देकर समिति का बृहत् विस्तार किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने में काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं। दूसरी बैठक जल्द ही हमारे  संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में होगी। 

आज की बैठक में संरक्षक अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, रविन्द्र मोदी,राज वर्मा, प्रमोद सारस्वत, संजय जयसवाल, ललित ओझा, विजय ओझा, भीष्म सिंह, शंकर दुबे, नरेंद्र लखोटिया, किशन साबू, रतन अग्रवाल, बबलू चौधरी,सोनू भारद्वाज,ओम प्रकाश शर्मा,सतीश सिन्हा, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, नीरज चौधरी, ललन श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, जितेंद सिंह, नीतू सिंह, संजना शर्मा, मनोज तिवारी, अशोक पुरोहित, अमित चौधरी, संजय गोयल, मनीष लोधा, राहुल सिंह चंकी, विकास कुमार, राजीव सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,670