टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 2 अगस्त 2026 को श्रावण अधिकमास के पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान शिवलिंग के महारुद्राभिषेक का विधि विधान से भव्य आयोजन किया गया। मौके पर भोले बाबा के सभागृह को मनभावन स्वरूप प्रदान किया गया तथा पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया।
प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने स्पत्निक संकल्प पूजन कराया तथा इस रूद्राभिषेक का कार्य कार्यक्रम प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाराज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शिव भक्ति में लीन हो मन्दिर परिसर में उत्साहित थे।
क्रमवार मंडल के सभी सदस्य एवम उपस्थित भक्तजन ने रूद्राभिषेक में भाग लिया तथा उपस्थित भक्तजनों द्वारा ॐ नम: शिवाय के जाप से पूरा मंदिर परिसर शिव मय हो उठा। रूद्राभिषेक के सम्पन्न होने पर भोले बाबा का महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाडिया, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।