Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्याम बाबा को लगा खीर-चुरमा का भोग

श्याम बाबा को लगा खीर-चुरमा का भोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल, रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 5 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान अजय कुमार एवं हिमांशु कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये। 

सर्व प्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं यजमान द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया । इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।

द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 800 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पढ़िया , प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, अरुण धानुका, नितेश लाखोटिया, लल्लू सारस्वत  का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,595