Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

वन बंधु परिषद का रांची चैप्टर बना देश का वाइब्रेंट चैप्टर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वन बंधु परिषद का रांची चैप्टर बना देश का वाइब्रेंट चैप्टर
विज्ञापन
  • वन बंधु परिषद का रांची चैप्टर बना देश का वाइब्रेंट चैप्टर

टीम एबीएन, रांची। ​​​​​वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि रायपुर में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में वन बंधु परिषद  (एफ टी एस) रांची चैप्टर को देश का वाईब्रेंट चैप्टर का अवॉर्ड मिला। 

रायपुर में वन बंधु परिषद का नेशनल कांफ्रेंस कान्हा आनन्द वनम में आयोजित हुआ।तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में पूरे देश से वन बंधु परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी ने की।

रायपुर के इस अधिवेशन में पदम भूषण दा जी,स्वामी विज्ञानंद्ध जी एवं केंद्रीय कोयला मंत्री शडॉ जी शेट्टी भी शामिल हुए एवं पूरे देश से आए प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

इस कांफ्रेंस में वन बंधु परिषद के अगले वर्ष के कार्यों की रूपरेखा बनी एवं पिछले वर्षों के कार्यों की समीक्षा हुई इस नेशनल कांफ्रेंस में एफसीएस के बड़े दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया और उन्हें दानदाता से सहयोगी बनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। रांची से रमेश धारणीधरका एवं नरेश केजरीवाल को सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में रांची से रेखा जैन, रमेश धरणीधरका, अंचल किंगर अजयदीप वाधवा, उत्सव पाराशर, विशेष केडिया, अभिनव मित्तल शामिल हुए थे। उक्त जानकारी संगठन के अंचल किंगर (9234609126) ने दी।

विज्ञापन