Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

56वीं कांवर यात्रा 25 जुलाई को

56वीं कांवर यात्रा 25 जुलाई को
विज्ञापन

56वीं कांवर यात्रा 25 जुलाई को

टीम एबीएन, रांची। श्री सरस सत्संग मंडल द्वारा 56 वीं कांवर यात्रा 25 जुलाई को राँची गोड्डा एक्सप्रेस से दोपहर 2:30 बजे सुल्तान गंज के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पूर्व 24 जुलाई को रात्री 8 बजे से भगवान दास काबरा के पिंजरा पोल स्थित आवास में भजन संध्या के साथ बाबा का जागरण किया जायेगा। 

मंडल के संयोजिका राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 131 कांवरियो की जत्था प्रस्थान करेगी , जिसमें 31 महिला कांवरियां एवं 100 पुरुष कावरियों की जत्था उपस्थित रहेंगे। 

सर्वप्रथम श्री पहाड़ी बाबा की पूजन श्रृंगार आरती दोपहर 12 बजे होगी। जत्था कावरियां सुल्तान गंज से जल भरकर पूरे रास्ते भक्तिमय भजन कीर्तन मदन सोनी एवं उनके टीम द्वारा की जायेगी। 

इस कांवरिया में विशेष रुप से राजकुमारी कावरा, उदय शर्मा, गोकुल काबरा, राहुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनीता चांडक, राधिका काबरा, कृष्णा काबरा एवं सीमा अग्रवाल एवं अन्य लोग शामिल होंगे। यह जानकारी मंडल के उदय चौधरी ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,180