Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

ढाई सौ लोगों का जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए करेगी कूच : रंगनाथ महतो

ढाई सौ लोगों का जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए करेगी कूच : रंगनाथ महतो
विज्ञापन
  • ढाई सौ लोगों का जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए करेगी कूच : रंगनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। बजरंग दल के केंद्रीय योजनानुसार झारखंड से आगामी 18 अगस्त 2026 को जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला अंतर्गत श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की यात्रा हेतु संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस से लगभग 250 श्रद्धालु जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैम्प के लिए रवाना होंगे। विदित हो कि यह यात्रा वर्ष 2005 ई. से चल रही है जिसमें बजरंग दल के आह्वान पर देशभर से बड़ी संख्या में बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के दर्शन के लिए लोग पहुंचते हैं। 

इस यात्रा का शुभारंभ वर्ष 1996 ई. से माना जाता है तब बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा को लेकर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने धमकी दी थी कि अमरनाथ यात्री यदि यहां आते हैं तो कोई यात्री जीवित नहीं लौटेंगे तब इस चुनौती को बजरंग दल ने स्वीकार करते हुए देश भर से 50 हजार से ऊपर बजरंगी युवा यात्रा में गए थे।

यात्रा सुगमतापूर्वक पूर्ण हुई थी। तब से बजरंग दल देशभर में साहसिक यात्रा प्रारंभ की और इसी कड़ी में यह यात्रा प्रारंभ हुई। कहते हैं कि बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी की यात्रा तब तक अधुरी है जब तक आप बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की दर्शन नहीं कर लेते हैं। 

भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को अमरत्व की कथा इसी मन्दिर स्थान से प्रारम्भ हुई थी। यह यात्रा महज एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह यात्रा धार्मिक के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व की भी है। सीमा पर प्रहरी के रूप में खड़े सेवा के जवानों के प्रति सम्मान और गौरव के दर्शन की भी यात्रा है। 

इस यात्रा के परिणाम स्वरूप यात्रा मार्ग में आने वाले सभी हिंदू धर्म स्थलों का संरक्षण हुआ है। तथा पाकिस्तान से लगी भारत की सीमा पर रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं में "पलायन नहीं पराक्रम" का भाव जागृत हुआ है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष 16 अगस्त से यह यात्रा प्रारंभ होकर 27 अगस्त 2026 तक चलेगी।

इस वर्ष की यात्रा में झारखंड से अभी तक 322 लोगों ने पंजीकरण कराया है, वहीं 226 लोगों ने अभी तक आने-जाने का टिकट भी कर लिया है। यात्रा में लगभग 250 लोग शिरकत करेंगे जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उक्त जानकारी बजरंग दल के प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,180