- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कारों में रांची जिला के दो छात्र पुरस्कृत
एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार संस्थान युगतीर्थ शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के 2025-26 झारखंड राज्य में रांची के दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय मेरिट में चयनित हुए, जिन्हें भा सं ज्ञा प के प्रांतीय समन्वयक ताराचंद अग्रवाल टीम द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह गायत्री शक्तिपीठ, टाटानगर में पुरस्कृत किया गया। रांची जिला के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वयक दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से उन विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बताया कि रांची जिलांतर्गत दो विद्यार्थी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए थे, जिनमें स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल रांची के द्वितीय स्थान प्राप्त कक्षा 6 के संदीप सिंह मुण्डा, पिता जी कृष्ण सिंह मुण्डा और बिरसा चिल्ड्रेन एकेडमी रांची कक्षा 8 की पलक कुमारी, पिता जी बिनोद भगत थे। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं अन्य अतिथि गण एवं शक्तिपीठ व्यवस्था टीम प्रतिनिधियों ने पुरस्कृत एवं सम्मानित करने उपरान्त विद्यार्थियों को आगे भी अध्ययन के साथ संस्कारों से जुड़े रहने और निरंतर प्रयास करने का प्रोत्साहन-संदेश दिया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद और भा सं ज्ञा प के रांची जिला समन्वयक दीपक दयाल प्रसाद ने दी।