- शिशु का नामकरण संस्कारोत्सव गायत्री यज्ञीय विधान से संपन्न हुआ
टीम एबीएन, रांची। गायत्री परिवार गुदड़ी बाजार के मणिलाल साहु परिवार के बेटे बहु विशाल साहु एवं जस्सी राज की नवजात सन्तान मेहमान शिशु का अन्नप्राशन संस्कारोत्सव बहुत ही आनंदमय उल्लासमय मंगलमय गायत्री यज्ञीय अनुष्ठान विधान के दिव्य वातावरण में विस्तार से एवीन प्लाजा में मनाया गया। इस कार्यक्रम आयोजन में गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ व गुरुईशवंदना, पूजा साधन सामग्री शुद्धिकरण, षटकर्म से देवावाहन, नमन-वंदन, षोडशोपचार पूजन व स्वस्तिवाचन पाठ सहित नामकरण का संस्कारोत्सव विधान कराया गया।
नामकरण संस्कार प्रकरण में माता पिता और शिशु के साथ साथ इस शुभ कार्यक्रम में शामिल सभी आगन्तुक परिजनों को भी वैदिक मंत्राभिषेक विधान किये गये। यज्ञीय पुरोहित प्रमोद कुमार ने बताया कि शिशु के अंत:करण में प्रारंभिक जीवन से ही मानवीय आदर्शों के प्रति निष्ठा भाव जगाना चाहिए। कहा कि जीवात्मा शिशु रूप में ईश्वर प्रदत्त एक मानवीय उपहार स्वरूप है, उसे जीवन का कर्तव्य व उत्तरदायित्व निर्वाह का बोध भी भविष्य में होना चाहिए।
माता पिता अभिभावक शिशु के जीवन में दोष दुर्गुण से बचाये रखने और उसके स्वभाव में सुसंस्कार, सद्गुण ग्रहण आदि समय समय पर बताते समझाते रहना चाहिए। इस विधान में पवित्रता से शुभ पात्र में लिखित, संस्कारित परिष्कृत, संयोजित ढंके हुए नामपट को हटाकर नाम वरेण्य की घोषणा की गयी और भाव किया गया कि घोषित नाम व्यक्तित्व का प्रतीक बन कर सबका गौरव बढ़ाने वाला हो।
शिशु के दीर्घायुष्य व स्वस्थ-सुखद जीवन और उज्जवल की मंगलकामना पाठ बाद यज्ञीय कर्मकांड सहित विशेष मंत्र आहुति प्रदान की गयी और अंत में यज्ञाचार्य, अभिभावक, साधक, आगंतुक गणों ने शिशु के ऊपर अक्षत, गंगाजल व पुष्प की वर्षा और आशीर्वाद मंत्र पाठ कर मंगल कामना और स्वस्थ-सुखद जीवन व उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन पाठ किये। प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के मणिलाल साहु और जय नारायण प्रसाद ने दी।