Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज, 19 को रांची आगमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज, 19 को रांची आगमन
विज्ञापन
  • गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज, 19 जुलाई को रांची आगमन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज का रांची आगमन 19 जुलाई को होगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुजी रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता करेंगे। 

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गुरुजी अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से गुरु पूजन भी संपन्न होगा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुजी के दर्शन, सत्संग एवं आशीर्वचन का लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,337