Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

19 को देवघर में होगी मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
19 को देवघर में होगी मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक
विज्ञापन

19 जुलाई को देवघर में होगी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक, भावी कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025झ्र27 की एकदिवसीय तृतीय कार्य समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर, देवघर में आयोजित की जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जायेगा। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

 झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पिछली कार्य समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जायेगी। इसके साथ ही प्रांतीय महामंत्री द्वारा संगठन की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। 

बैठक में अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन भी किया जायेगा, जिससे संगठन की वित्तीय पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के संविधान संशोधन से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी देंगे। 

बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना भी रहेगा। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, सुझावों एवं योजनाओं से कार्य समिति को अवगत कराएंगे, ताकि पूरे प्रदेश में सम्मेलन की गतिविधियों का प्रभावी विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। 

प्रांतीय महामंत्री श्री जैन ने बताया कि इस बैठक में रांची से 20 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जबकि झारखंड के विभिन्न जिलों से भी 200 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। संगठन की भावी दिशा, सेवा कार्यों की गति तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के दृष्टिकोण से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं परिणामकारी मानी जा रही है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,246