विप्र फाउंडेशन जोन 6 के प्रदेश नवगठित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने सभा में ग्रहण किया पदभार
टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार, अभिनंदन व स्वागत समारोह मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उअ डॉ सुनील शर्मा (बॉम्बे) उपस्थित थे। गणेश वंदना, विप्र मंगलकामना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष उअ जयप्रकाश शर्मा ने की एवम समारोह में पधारे सभी बिप्र बंधुओ का स्वागत भी किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। साथ ही जिला कमेटी रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर के अध्यक्ष, महामंत्री के नामो की विधिवत घोषणा की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मुंबई से पधारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉक्टर सुनील शर्मा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व मोमेंटो को देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
जोन 6 के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने उपस्थित सभी विप्र बंधुओं का अभिनंदन और स्वागत करते हुए विप्र फाउंडेशन के क्रियाकलापों की जानकारी सभा में रखी। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों को संगठित करना, उनके हितों के लिए कार्य करना, शिक्षा एवं रोजगार में प्रथम प्राथमिकता के द्वारा बहाली में सहयोग करना एवं राजस्थान सहित कई जगहो पर अलग-अलग प्रकल्पों द्वारा समाज में आखिरी प्रावधान तक के व्यक्तियों के बीच पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री संबलपुर निवासी शरद शर्मा ने भी अपने संबोधन के माध्यम से विप्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते फाउंडेशन के प्रकल्प का लाभ जन-जन तक पहुंचाने युवा साथियों को संकल्प दिलाने के सकारात्मक सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ उन्हें सकारात्मक सहयोग देकर आगे बढ़ाने का कार्य करें।
इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारी के नामों की सूची को पढ़कर सुनाया एवं नवगठित पदाधिकारीयो व कार्यकारणी सदस्यों का को पदभार ग्रहण करती हुई उनका अभिनंदन और स्वागत भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे हमारे बीच राष्ट्रीय संगठन मंत्री महामंत्री का डॉक्टर सुनील शर्मा ने भी विप्र फाउंडेशन के प्रकल्पों की जानकारी पटल पर रखी। डॉ सुनील शर्मा ने कहा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए शिक्षा संस्कार एवं रोजगार की आवश्यकता है इस दिशा में विप्रो फाउंडेशन पूरे देश में कार्य कर रहा है।
ब्राह्मण समाज एकत्र होगा एकता तभी आयेगी हम राजनीतिक दृष्टि से अपेक्षित है वह उपेक्षा एकता के साथ खत्म होगी उन्होंने कहा कि भवन और शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को मजबूत बनावे जिससे हम ब्राह्मण समाज का उत्थान कर सके। कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों बोकारो, देवघर, सिमडेगा, जमशेदपुर, चाईबासा, रामगढ़, गिरिडीह से काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, अजय दाधीच, गणेश दायमा, निरंजन लाल शर्मा, अमित मणि शर्मा, प्रमोद सारस्वत, पवन शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, डॉ राजकुमार शर्मा, बबलू हरित, किशन शर्मा, रेखा शर्मा उमंग जोशी, ललित शर्मा, मानसी खंडेलवाल, अशोक पुरोहित, शशांक भारद्वाज, जमशेदपुर से सांवरलाल शर्मा राष्ट्रीय पदाधिकारी, ललित शर्मा, देवराज, राजेश, बैजनाथ, अनिल, लाला भारद्वाज, सुरेश, राजेश, प्रदीप मिश्रा, दिलीप, सनी, मनोज, अंकित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच का संचालन शशांक भारद्वाज एवं धन्यवाद संगठन महामंत्री प्रदीप शर्मा ने दिया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रमोद सारस्वत ने दी।