Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

तिरुपति अपार्टमेंट में बही भक्ति और सत्संग की अविरल धारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तिरुपति अपार्टमेंट में बही भक्ति और सत्संग की अविरल धारा
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया आनंद बाजार प्रसाद 

टीम एबीएन, रांची। कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट परिसर रविवार को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा, जब विनय कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभा श्रीवास्तव के सौजन्य तथा गुरु कृपा की प्रेरणा से श्री श्री 108 सद्गुरु ठाकुर अनुकूलचंद्र जी (देवघर) के पावन सान्निध्य में सत्संग एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति एवं आध्यात्मिक चिंतन का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं भजन-कीर्तन से हुआ। मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में भाव-विभोर हो उठे। 

इसके पश्चात आयोजित सत्संग में ठाकुर जी के ऋत्विक एवं सेवानिवृत्त आईएएस केके सिंह, एचसी तुलिल, अजय कुमार सिंह तथा मनोज कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सद्गुरु ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जीवन-दर्शन,उनके आध्यात्मिक संदेश तथा मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि सद्गुरु के बताये मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक, अनुशासित और समाजोपयोगी बना सकता है। वक्ताओं ने प्रेम, सेवा, सदाचार, मानवता और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया। सत्संग एवं भजन-कीर्तन के उपरांत आनंद बाजार (भोजन प्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। 

पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा और सहयोग की उत्कृष्ट भावना देखने को मिली। इस अवसर पर तपन सरकार, श्याम दाड़ी, सोना मुखर्जी, तिरुपति सोसायटी की सचिव, कोषाध्यक्ष सहित तिरुपति अपार्टमेंट के सभी सदस्य एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी तिरुपति सोसायटी के पूर्व सचिव संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,313