Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ सुनील शर्मा का रांची आगमन, भव्य स्वागत और अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ सुनील शर्मा का रांची आगमन, भव्य स्वागत और अभिनंदन
विज्ञापन

विप्र फाउंडेशन झारखंड जॉन 6 की नवगठित कार्यकारणी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सीए डॉ सुनील शर्मा 

टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन जॉन- 6 के प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह एवं स्वागत तथा अभिनंदन का कार्यक्रम 5 जुलाई 2026 रविवार को दिन में 11 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के द्वितीय तल के सभागार में आयोजित किया गया है। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में बम्बई से हमारे बीच पधार रहे हैं। उनकी उपस्थिति में विप्र फाउंडेशन जॉन- 6 के प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह एवं स्वागत तथा अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है। 

इस उपलक्ष पर झारखंड, ओड़िसा, बंगाल, सहित झारखंड के कई जिलों से बिप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों का आगमन होगा। बिप्र फाउंडेशन जॉन - 6 के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने झारखंड के सभी जिलों के बिप्र बंधुओ से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। 

वही स्वागत और अभिनंदन समारोह समिति से जुड़े प्रमोद सारस्वत ने रांची के सभी बिप्र बंधुओ से कल दिन में 11 बजे मारवाड़ी भवन के द्वितीय स्थल सभागार में नवगठित कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी विप्रो फाउंडेशन के आयोजन समिति के प्रमोद सारस्वत ( 7482986219) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,095