Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

26 को होगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की पहली वार्षिक आमसभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
26 को होगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की पहली वार्षिक आमसभा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 की प्रथम वार्षिक आमसभा 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में अपराहन 3 बजे से होगी। सभा के गत कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

सभा अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने सभा के सभी संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से उक्त बैठक में सम्मलित होने का अह्वाहन किया है। सभा के मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने बताया कि उक्त वार्षिक आम सभा सभा में गत वर्ष में सभा के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा एवं सभा के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला आय - व्यय का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। 

कार्यकारिणी बैठक में महेंद्र कुमार शर्मा (उपमंत्री), श्याम सुंदर गोवला (कोषाध्यक्ष) अमित सारस्वत (आंतरिक अंकेक्षक), ओम प्रकाश माटोलिया, कृष्णा शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, कमल शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं चेतन शर्मा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,811