दही हांडी प्रतियोगिता का होगा भव्य और विशाल आयोजन
दो दिनों तक श्रीकृष्णमय होगी रांची : संजय सेठ
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी दो दिवसीय महोत्सव 4 व 5 सितंबर को
16 वर्षों से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठा रहे राजधानी वासी
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति,रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के संरक्षक- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह व अजय मारू है।
समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा।
समिति के द्वारा 16 वर्षों से यह महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं। प्रथम दिवस पर झांकी ओर बाल झांकी प्रतियोगिता वही द्वितीय दिवस 5 सितंबर को संध्या 7 बजे से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन रखा गया है।
समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है हर तरह के त्योहारों पर हम हमारी संस्कृति के तहत कार्यक्रम आयोजित करते हैं एवं आयोजन का उत्सव मनाते हैं। पूर्वी भारत की झलकियों के साथ ही दही हांडी प्रतियोगिता इस बार पुन: रांची में आकर्षण का केंद्र बनेगी।
संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह, अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि बैठक कर समिति के वृहत कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य लगे हुए हैं जो नियमित कार्यक्रम को सजाने में अपना समय दे रहे हैं।
संरक्षक संजय सेठ, सीपी सिंह व अजय मारू सहित अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नीरज कुमार, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेंद्र कुमार, कुणाल आजमानी, राज वर्मा, संजय जयसवाल, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, पूनम आनंद, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, नीरज चौधरी, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राजीव वर्मा, ललन श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, राजीव सहाय, आनंद श्रीवास्तव, रवि सिंह, अमित चौधरी, मनीष लोधा सहित काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।