टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल की आम सभा सत्र 2026- 2028 के निर्वाचन हेतु अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के सभागार में दिनांक 21 जून 2026 को संपन्न हुई।
सभा में बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम सामूहिक श्री श्याम वंदना की गयी। चंद्र प्रकाश बागला ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से विगत 59 वर्षों से श्री श्याम प्रभु की वंदना करते हुए श्री श्याम मंडल धर्म प्रचार व नर - नारायण सेवा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की आकांक्षा है।
मंत्री धीरज बंका ने मंडल के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री राजेश सारस्वत ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर साबू द्वारा नये पदाधिकारी व कार्यकारणी की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। नये सत्र 2026- 2028 के लिए चन्द्र प्रकाश बागला अध्यक्ष- धीरज बंका मंत्री एवं अंकेक्ष ज्योति पोद्दार, विजय साबू के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की कार्यवाही समाप्त की गयी।
आज की सभा को सफल बनाने गोपी किशन ढांढणनीया, मनोज सिंघानिया, अशोक लाठ, प्रमोद बगड़िया, विक्रम परसरामपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, रतन मोर, प्रियांश पोद्दार, विकास पाड़िया, अशोक धानुका का योगदान रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।