एबीएन सोशल डेस्क। आज दिनांक 13 जून 2026 को सायं 5 बजे मदर टेरेसा पार्क, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची में दिव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करने के लिए पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
आज का विषय रहा भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद-पुराण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : भविष्य की नयी दिशा इस विशेष सत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एचीवर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार द्वारा भारतीय संस्कृति, वेद, पुराण, रामायण, महाभारत एवं आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अद्भुत संबंधों पर प्रेरणादायक संवाद प्रस्तुत किया गया।
यह व्याख्यान विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जागरूक नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा, जिसमें तकनीक के सकारात्मक उपयोग, भारतीय संस्कारों की महत्ता तथा भविष्य की नयी दिशा पर चर्चाएं की गयीं।
सुबह 9 कुंडीय यज्ञीय अनुष्ठान विधान में शनिवार को दीक्षा संस्कार हुआ। इसमें एक दर्जन से ज्यादा मंत्र दीक्षा संस्कार हुए। साथ ही आई चेक अप कैंप बीपी, शुगर चेकअप कैंप लगा था, दर्जनों ने लाभ उठाये। 21 वीं सदी उज्जवल भविष्य से संबंधित एक बड़ा युग साहित्य स्टाल लगा है, जिस के माध्यम से लोगों ने पुस्तकें अपनी रूचि व अपेक्षा अनुसार स्वाध्याय पाठ-संवाद के लिए खरीदे।
संध्याकालीन सत्र में झारखंड प्रान्त जोन समन्वयक राम नरेश प्रसाद, व सहायक जोन समन्वयक आजादी सिंह, जिला समन्वयक, जयनारायण प्रसाद, शक्तिपीठ व्यवस्थापक भी जटाशंकर,झा की उपस्थिति रही।
ए आई के प्रवक्ता डाक्टर संतोष कुमार जी का गायत्री महामंत्र चादर से स्वागत अभिनंदन किया गया। सायंकाल सत्र में संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथामृतम में प्रज्ञा योगाभ्यास, शाकाहार भोजन, स्वास्थ्य संवर्धन, संरक्षण और पर्यावरण परिष्करण संरक्षण और संवर्धन, वृक्षारोपण प्रकरण पर प्रकाश डाला गया।
कल रविवार को भी यज्ञ व संस्कार होगा, दीक्षा सहित और भी संस्कार सभी नि:शुल्क होंगें। ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार यज्ञीय समिति सदस्यगण एवं कुणाल कुमार, राजू कुमार अंकित, जय नारायण प्रसाद ने दी।